NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत,कोटवार सहित 2 घायल

 



भखारा रोड कानामुका की घटना

धमतरी। जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे सनसनी फैल गई है।इस घटना में गांव का कोटवार और उसका बच्चा घायल हो गया है।


 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोपरा निवासी बुजुर्ग मोहन साहू शादी कार्यक्रम में भखारा क्षेत्र के ग्राम जुगदेही गया हुआ था। शादी में शामिल होने के बाद साइकिल से वापस अपने घर जा रहा था, तभी कानामुक़ा के पास अचानक सैंकड़ों मधुमक्खियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया.... बुजुर्ग चिल्लाते हुए बस्ती की ओर भागा, वही गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग बेहोश हो गया... जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुजुर्ग के शरीर मे सैंकड़ो मधु मक्खियों के डंक मारने के निशान मिले है।इस घटना में कोटवार और उसका बच्चा घायल हो गया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ