NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

चौक में सब्जी पसरा में बोलेरो वाहन घुसा, 3 महिलाएं घायल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर के अंदर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।जिसमें बोलेरो वाहन सब्जी बेचने बैठी महिलाओं पर चढ़ गया।कुछ महिलाएं बाल बाल बच गई अन्य लोग भी घायल हो गए।हादसे 3 महिलाएं घायल हो गई है।

 दानीटोला चौक के पास अचानक एक बोलेरो चालक सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर वाहन को चढ़ा दिया।जिससे सब्जी पसरा में रखी हुई सब्जियां बिखर गई।हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। जहां पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन नहर नाका की ओर से धमतरी शहर की ओर आ रहा था। इस दौरान दानीटोला चौक के पास सब्जी बेच रही महिला के ऊपर बोलेरो वाहन को चढ़ा दिया।जिससे सब्जी पूरा बिखर गया।वही सब्जी बेचने वाली महिला और दो अन्य महिला घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजा है।घायल महिलाओं में विद्या रात्रे, रेशमा, यामिनी बताया जा रहा है जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।इधर हादसे के बाद मौके पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस पहुंच कर आगे के कार्रवाई में जुट गई। बोलेरो करीब 30 फीट दूरी से ब्रेक मार कर सीधे सब्जी बेचने वाली महिला के ऊपर चढ़ा दिया वहीं पास में लगे लोहे सूचना बोर्ड को भी रौंद दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ