NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: फिर हुआ बड़ा हादसा...कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।खपरी बाईपास के पास शनिवार की सुबह हुई घटना का मामला अभी थमा नहीं था कि रात को भखारा रोड में फिर एक बड़ा हादसा हो गया। ग्राम कुरमातराई के पास कार की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कोसमर्रा निवासी दुलेश और हेमलाल धमतरी कुछ काम से आए हुए थे।रात को वापस अपने गांव लौट रहे थे। क्रुरमातराई के पास कार ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर से बाइक सवार गिर गए। तत्काल वरदान परामर्थ सेवा संस्था की शिवा प्रधान अमन साहू मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जहां दुलेश साहू की मौत हो गई, हेमलाल का इलाज जारी है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ