NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Big Breaking: धमतरी खपरी बायपास में भीषण सड़क हादसा, तीन कोबरा बटालियन के जवान सहित चार की मौत


भूपेंद्र साहू

धमतरी।धमतरी के खपरी बायपास मार्ग पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के तीन जवानों समेत एक सिविलियन चालक की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार CRPF 201 CoBRA Battalion के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान खपरी बायपास के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।


मृतकों में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ तथा सिविलियन चालक हीरालाल नागर निवासी पंडरिया रींवा शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी जवान कोबरा बटालियन से संबद्ध थे।

घटना में एक अन्य जवान अभिमान राय घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नारायणा अस्पताल रायपुर भेजा गया है। उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं शिवा प्रधान सहित राहत दल मौके पर पहुंच गया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर है। स्थानीय प्रशासन ने भी घटना पर संवेदना व्यक्त की है। सूचना मिलते ही कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, एसपी सूरज सिंह परिहार, सहित सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ