NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

टोल टैक्स बचाने और अवैध उगाही करने CID अधिकारी बताकर धौंस जमाने वाला आरोपी धमतरी पुलिस के शिकंजे में

 



फर्जी आईडी कार्ड व “नेशनल क्राइम कंट्रोल” का बोर्ड लगाकर घूम रहा था, स्कार्पियो सहित सामग्री जप्त


धमतरी।पुलिस से मुखबिर से सूचना मिली कि आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक व्यक्ति अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 05 AU 6136 में “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” का लोगो एवं “VICE PRESIDENT C.G. NATIONAL CRIME CONTROL ORG. ALL INDIA” लिखी प्लेट लगाकर खड़ा है तथा स्वयं को CID अधिकारी बताकर आमजन को धौंस दिखा रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई। विधि अनुसार गवाहों को नोटिस तामील कर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। वाहन के डैशबोर्ड पर उक्त संगठन का लोगो एवं पदनाम प्रदर्शित बोर्ड पाया गया। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम टिकेश्वर नरेटी, पिता सगराम नरेटी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम डांगरा, थाना दुर्गकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) बताया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पास दो आईडी कार्ड प्रस्तुत किए, जिनमें
“CRIME INVESTIGATION DEPARTMENT” एवं “CRIME INVESTIGATION DETECTIVE” अंकित था तथा स्वयं को “National Officer” दर्शाया गया था। दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु विधिवत नोटिस दिए जाने पर आरोपी कोई वैधानिक नियुक्ति पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण या अधिकृत आदेश प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी द्वारा स्वीकार किया गया कि उसने सितंबर 2025 में कथित व्यक्तियों के माध्यम से उक्त फर्जी आईडी कार्ड बनवाए तथा समय-समय पर ऑनलाइन भुगतान कर उनकी वैधता बढ़ाई। आरोपी ने यह भी बताया कि वह इन कार्डों एवं बोर्ड का उपयोग टोल टैक्स से बचने एवं अन्य स्थानों पर प्रभाव जमाने हेतु करता था।


*जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से—*
02 नग फर्जी आईडी कार्ड
01 नग “NATIONAL CRIME CONTROL ORG.” लिखा बोर्ड
01 नग महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन CG 05 AU 6136
01 नग iPhone 11 Pro (जियो सिम सहित)
01 नग सैमसंग M12 मोबाइल (जियो एवं बीएसएनएल सिम सहित)
को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
प्रथम दृष्टया आरोपी द्वारा फर्जी पहचान बनाकर स्वयं को सरकारी/जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आमजन को भ्रमित करना एवं अवैध लाभ प्राप्त करने का प्रयास करना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 204, 205, 336(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ