![]() |
| File |
भूपेंद्र साहू
धमतरी। धमतरी जिले के लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है... सैनिक स्कूल की सौगात जिले को मिलने वाली है। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने पत्र जारी कर अपनी सहमति दे दी है। इसके लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजा था।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 17 फरवरी को सचिव,स्कूल शिक्षा विभाग को लिखे पत्र के अनुसार कार्यालय कलेक्टर जिला-धमतरी का 13.02.2026 का पत्र के माध्यम से जिला धमतरी में भूमि उपलब्धता एवं जिला में निवासरत सैनिकों परिवारों की संख्या के आधार पर नवीन सैनिक स्कूल खोले जाने प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।इसके लिए जिला- धमतरी में नवीन सैनिक स्कूल खोले जाने की सहमति दी जाती है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अभी एक मात्र अंबिकापुर में सैनिक स्कूल है। इसके अलावा लोगों को नागपुर एवं अन्य राज्यों में पढ़ाई के लिए भेजना पड़ता था। धमतरी में सैनिक स्कूल जाने से बड़ी राहत मिलेगी और अनुशासन की दृष्टिकोण से एक बड़ा अभियान भी होगा।जिले में रोजगार भी बढ़ेगा।




0 टिप्पणियाँ