भूपेंद्र साहू
धमतरी। धमतरी के बस स्टैंड में जिस मासूम बच्चे को छोड़कर महिला भाग गई थी वह उसकी मां ही निकली है बच्चे का दावा करने बच्चे के पिता और दादा शनिवार को रायपुर से धमतरी पहुंचे। बाल कल्याण समिति के समक्ष अपना आवेदन दिया है।अब इसमें जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टाटीबंध रायपुर निवासी चंद्राकर परिवार के लोगों को सोशल मीडिया में जानकारी मिली कि उनका बच्चा धमतरी में बस स्टैंड में छोड़ा गया है। सूचना पर हुए शनिवार को धमतरी पहुंचे बाल कल्याण समिति के समक्ष आए।चूँकि शनिवार रविवार 2 दिन अवकाश होने पर उन्हें सोमवार को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला बच्चे का इलाज के लिए मेकाहारा निकली थी। वह अचानक कैसे धमतरी आ गई और क्यों बच्चा को छोड़कर भागी यह अब तक पता नहीं चल पाया है। महिला अब तक अपने घर नहीं पहुंची है,गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।आनंद पाठक ने बताया कि परिवारजन फोटो लेकर धमतरी पहुंचे हुए थे। सोमवार को बाल कल्याण समिति के पूरे सदस्य जांच करेंगे उसके बाद फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात हो कि धमतरी के बस स्टैंड में गुरुवार 26 फरवरी की दोपहर एक महिला मासूम बच्चे को बस में छोड़कर भाग गई थी।बाल कल्याण समिति धमतरी ने बच्चे को अपने अंडर में लेकर कोतवाली पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया इसके बाद दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर के सुपुर्द कर दिया है।




0 टिप्पणियाँ