NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: अंबेडकर चौक में बाइक सहित नाले में गिरा व्यक्ति, बड़ी मुश्किल से निकाला गया

 

धमतरी।अंबेडकर चौक में मानसरोवर के पास  नाला में एक व्यक्ति बाइक सहित जा घुस गया। जैसे तैसे आदमी सुरक्षित बाहर आ गया लेकिन उसकी गाड़ी उसकी वही पुल अंदर रह गई। जिसे बाद में जेसीबी की मदद से निकला ।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनबिरही निवासी यशवंत साहू अंबेडकर चौक से रुद्री की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही कार को देखकर वह अनियंत्रित हो गया और बाइक सहित नाले में जा गिरा।जैसे तैसे बाहर निकाला। लेकिन  बाइक नाले के अंदर फंस गई।नाले में गिरी एक बाइक के कारण मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। स्थिति को देखते हुए शिवा प्रधान ने तत्काल पहल करते हुए JCB की मदद से बाइक को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकाला। बाइक बाहर निकलते ही यातायात सुचारु हुआ और बाइक को उसके मालिक को सौंप दिया गया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से बड़ी अव्यवस्था टल गई।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ