NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आकाशगंगा कॉलोनी में हुई चोरी का शक धार गैंग पर... तीन टीम खोजबीन में लगी... दो लोगों ने और दर्ज कराया FIR

 


धमतरी। रविवार तड़के रूद्री रोड किनारे आकाशगंगा फेज-2 में हुई चोरी के बाद अब फेज-1 में भी चोरी की शिकायत मिली है। इस वारदात को धार जिले के गैंग पर आशंका जाहिर की जा रही है। इसके लिए पुलिस की टीम जांच के लिए रवाना हो चुकी है।

आकाशगंगा फेज-2 में चार घरों में ताले टूटे थे। जिसमें तुलसीराम ध्रुव ने 25 हजार की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद अब दो लोगों ने और रिपोर्ट दर्ज कराई है। आकाशगंगा फेज-2 निवासी रूपेन्द्र कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 7 फरवरी की शाम फिंगेश्वर राजिम मेला घूमने गया था। 8 फरवरी की दोपहर पडोसी वरूण साहू ने बताया कि घर में चोरी हुई है। शाम 4 बजे घर पहुंचने के बाद देखा तो मुख्य दरवाजा की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। सोने के जेवरात कीमत लगभग 40 हजार रूपये की चोरी हुई है। 

इसी तरह फेज 1 निवासी विकास कटेन्द्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परिवार के साथ 3 फरवरी को खाटू श्याम दर्शन करने राजस्थान गया था। घर में काम करने वाली सुहान ध्रुव गोकुलपुर ने 8 फरवरी की शाम 4 बजे फोन करके बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर पहुंचने पर देखा तो दरवाजा खुला हुआ था। चांदी के सिक्के लगभग 1200 रूपए, नगदी 45000 रूपये एवं अन्य सामान सहित जुमला 48 हजार 200 रूपए की चोरी हुई है। दोनों की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 (ए), 331 (4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

बाहरी गैंग की संभावना

इस संबंध में सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस घटना में मध्यप्रदेश के धार जिले के गैंग के शामिल होने की आशंका है। तीन टीम रवाना की गई है। कुछ क्लू मिले हैं। आगे की कार्यवाही की जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ