NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Nigam Tax: बकायेदारों से टैक्स वसूली के दिए सख्त निर्देश.. बकायेदारों पर होगी कुर्की और सीलबंद की कार्यवाही

 


धमतरी। नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने टैक्स वसूली की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने निर्देशित किया कि टैक्स वसूली को प्रभावी बनाने के लिए सभी वार्डों में सघन अभियान चलाया जाए तथा नागरिकों को टैक्स जमा करने के लिए विशेष अभियान चलाकर सूचना दी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा निर्धारित समयावधि में टैक्स जमा नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए नल कनेक्शन विच्छेद , सील बंद कार्यवाही एवं कुर्की वारंट की कार्यवाही की जाये।

बैठक में यह भी कहा कि बकाया टैक्स के साथ-साथ वर्तमान वर्ष का टैक्स समय पर वसूलना प्राथमिकता में रहे। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनकर जल्द से जल्द अपना बकाया टैक्स एवं वर्तमान टैक्स जमा करें।

नगर निगम द्वारा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी टैक्स जमा करने की व्यवस्था की गई है। नागरिक शनिवार एवं रविवार को भी राजस्व विभाग कार्यालय में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ