धमतरी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पहले इनरव्हील क्लब धमतरी द्वारा शहर में नारी शक्ति के सम्मान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से एक भव्य कार रैली का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष सुधा अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पहले एकलव्य खेल मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां से कार रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य “नारी शक्ति – नारी सम्मान” का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा महिलाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना को सशक्त करना था। इस रैली में लगभग 20 कारों में 70 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।पूरे शहर में रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी मीना साहू एवं पूर्व विधायक रंजना साहू रही। अतिथियों ने महिला शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं।
यह आयोजन महिलाओं के आत्मबल, एकता और जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना। शहरवासियों ने भी इस पहल की सराहना की। रैली में सुधा अग्रवाल,कोमल अग्रवाल,पल्लवी जायसवाल,एकता झंवर,अर्चना दामा,मनीषा मित्तल,आयुषी गिनोरिया,जागृति सालुंके,जीना पंजवानी,सोनल डागा,ऋद्धि खालसा,मीनल गोलछा,डॉ. मधु लुंकड़,ममता लुंकड़,ऋचा चोपड़ा,प्राची दोशी,पीहू जायसवाल,जागृति दोशी,नेहा लाठ,माला महावर, श्रुति अग्रवाल,तारा झंवर,ज्योति गोयल,मनीषा साहू, ओमलता राठी,हामिदा रोकड़िया,राम अग्रवाल,सीमा अग्रवाल,अन्नू नंदा,शोभा महेर,पिंकी खंडेलवाल,मोना जैन,बीजल मेहता,प्रियंका अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल,पायल अग्रवाल,अनवर, पूजा सिंघल,वर्षा अग्रवाल, दिशा, प्रतिभा अग्रवाल,पम्मी खालसा,नेहा लोढ़ा,स्नेहल शर्मा आदि शामिल हुए।





0 टिप्पणियाँ