NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Politics: राज्यसभा उम्मीदवार के लिए कांग्रेस में इस बार स्थानीय को मौका देने की वकालत... लेखराम साहू हैं मजबूत दावेदार



 लेखराम साहू ने की वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात


भूपेंद्र साहू

धमतरी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ किसान नेता एवं समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग तथा कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने राजधानी में कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से औपचारिक भेंट कर वर्ष 2026 के राज्यसभा चुनाव हेतु सांसद प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। यह दावेदारी केवल व्यक्तिगत आकांक्षा नहीं, बल्कि संगठनात्मक निरंतरता, सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक न्याय के प्रश्न से जुड़ी मानी जा रही है।

लेखराम साहू ने पार्टी नेतृत्व को बताया कि अप्रैल 2026 में राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से दो सीटें रिक्त हो रही हैं, जिनमें एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी तथा एक सीट पर कांग्रेस का प्रतिनिधित्व संभावित है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह चुनाव केवल सीट का नहीं, बल्कि किसान, ग्रामीण और पिछड़ा वर्ग के प्रभावी प्रतिनिधित्व का निर्णायक अवसर है।


कार्यकर्ताओं की पसंद लेखराम

धमतरी सहित विभिन्न जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से आए किसान प्रतिनिधि, पिछड़ा वर्ग के सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर लेखराम साहू की उम्मीदवारी को संगठन, समाज और क्षेत्रीय संतुलन के लिए आवश्यक बताया।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लेखराम साहू की दावेदारी कांग्रेस के भीतर सामाजिक आधार को मजबूत करने और परंप्रागत समर्थक वर्ग को पुनः संगठित करने की रणनीति का अहम संकेत है। अब निगाहें कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि 2026 का राज्यसभा चुनाव पार्टी के लिए केवल औपचारिक प्रक्रिया रहेगा या सामाजिक संदेश देने का सशक्त मंच।


पैराशूट नहीं स्थानीय होना चाहिए उम्मीद्वार

अक्सर देखा जाता है कि किसी भी पार्टी में जब जीत सुनिश्चित होती है तो पैराशूट उम्मीद्वार लाया जाता है। जैसे कांग्रेस ने पिछले कार्यकाल में किया था। जबकि 2018 में विषम परिस्थितियों में भी लेखराम साहू ने लड़ाई लड़ी थी। अब जबकि एक सीट कांग्रेस का तय है तो ऐसे मौके पर लेखराम साहू को ही मौका देना चाहिए। साहू समाज ने भी शीर्ष नेतृत्व से मिलकर अपनी बातों को रखा है।

लेखराम साहू का परिचय

61 वर्षीय लेखराम साहू का सफर ग्राम सिलौटी के सरपंच से लेकर कुरूद विधायक तक का रहा है। सिलौटी में सरपंच के बाद वे कुरूद कृषि उपज मंडी से सदस्य रहे। 2008 से 2013 तक कुरूद विधानसभा से विधायक बने। 2018 में राज्यसभा सांसद प्रत्याशी रहे। इसके अलावा कांग्रेस में धमतरी के जिला अध्यक्ष, प्रदेश के महामंत्री रहे। वर्तमान में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक हैं। साहू समाज की बात करें तो कोर्रा परिक्षेत्र अध्यक्ष, कुरूद तहसील अध्यक्ष, धमतरी जिला अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, संरक्षक तक का पद भी संभाल चुके हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ