धमतरी।कॉंग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करतें हुए राहुल गांधी का पुतला दहन 23 फरवरी को गाँधी मैदान तहसील कार्यलय के पास भाजपा किसान मोर्चा एवं भाजपा युवा मोर्चा धमतरी के संयुक्त तत्वधान में किया गया।
भाजपाइयों ने कहा देश की राजधानी के भारत मंडपम में भारत को गौरवान्वित करने वाले अंतरराष्ट्रीय AI समिट में विश्व के अनेक देशों से आए राष्ट्र प्रमुखों एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष भारत की छबि धूमिल करने के घृणित उद्देश्य से कॉंग्रेस के लोगों द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन एवं इसका कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा समर्थन कॉंग्रेस के देशविरोधी, विकास विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के द्वारा भारत जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने की ओर अग्रसर है, वहाँ कांग्रेस द्वारा पूरी योजना से देश को बदनाम करने की कोशिश अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है।यह मंच किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे भारत की तकनीकी शक्ति और प्रगति को प्रदर्शित करने का है। राजनीति के लिए संसद और रैलियों जैसे कई अन्य स्थान उपलब्ध हैं, किंतु विदेशी प्रतिनिधियों और इंटरनेशनल मीडिया की उपस्थिति में विरोध का ऐसा स्वरूप देश की छवि को धूमिल करता है।
भाजपा किसान मोर्चा एवं युवा मोर्चा जिला धमतरी के आह्वान पर पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार, पूर्व महापौर अर्चना चौबे,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष विनय जैन,विजय साहू,अविनाश दुबे,कैलाश सोनकर,जितेश सिन्हा महामंत्री भाजयुमो, सुरेन्द्र चंद्राकर, तेजराम साहू,दीपक गजेंद्र,गौरव मगर, राजीव चंद्राकर,जागेंद्र पिंकू साहू, किशोर साहू, हरिओम साहू, पूजा कुंजाम,दामयंती गजेंद्र,सरिता यादव,डॉली सोनी,ईश्वर सोनकर, व्यासनारायण साहू,संजय साहू,वीरेंद्र साहू ,अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी,आदित्य भोसले, नीरज शुक्ला ,चिराग अथा, देवेश साहू, पंकज साहू , वेदप्रकाश साहू, हर्ष अग्रवाल ,राम सोनी,आयुष दीवान,अभिषेक जाधव, प्रीतम साहू,नोहर साहू ,हेमंत बंजारे, खिलेश कुंभकार,संतोष सोनकर,संजय देवागन सहित भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ