NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

USTR में भरमार बन्दूक से जंगली सूअर का शिकार करने वाले फरार ओडिशा के 3 आरोपी गिरफ्तार

 


धमतरी। 15 जनवरी को वन्यप्राणी जंगली सुअर के अवैध शिकार प्रकरण का ओडिशा राज्य के 3 फरार आरोपी को मुखबिर सूचना के आधार पर 10 फरवरी को वन परिक्षेत्र दक्षिण उदंती के वन अमला ने पकड़ लिया। प्रकरण के मुख्य आरोपी गुप्ताराम  उम्र 42 वर्ष, ग्राम टांगापानी एवं भादुराम पिता बीकोराम उम्र 40 वर्ष, ग्राम गाजीमुड़ा, राजमन पिता कन्हैया, जाति रावत, उम्र 30 वर्ष, ग्राम टांगापानी के कथन में जंगली सुअर के अवैध शिकार मे 2 नग भरमार बंदुक का उपयोग किया गया था। गुप्ताराम के पास से 1 नग भरमार बंदुक जप्त किया गया था।

 चैनुराम उम्र 50 वर्ष, ग्राम मेटपारा, ओडिशा के घर एवं बाड़ी का वन परिक्षेत्र रायघर (ओडिशा) एवं उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व के वन अमलों के द्वारा सर्च वारंट जारी कर विधिवत तलाशी लिया गया। तलाशी मे 1 नग भरमार बंदुक पाया गया। जिसे वन परिक्षेत्र रायघर के वन अमलों के द्वारा जप्ती किया गया। जप्ती उपरांत जप्त किये गये 1 भरमार बंदुक को वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती के सुपूर्द में दिया गया। आरोपी चैनुराम को जंगली सुअर के अवैध शिकार के घटना स्थल का सिनाख्त कराया गया। विवेचना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोनवानी वनपाल के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,27,29,31,34 (3) 50,51 के तहत् चैनुराम ग्राम मेटपारा, दामू उम्र 58 वर्ष, ग्राम टीमनपुर, और सबसिंह उम्र 41 वर्ष, ग्राम टीमनपुर पोस्ट गोना, थाना तह. रायघर, जिला -नवरंगपुर (ओडिशा) को गिरफ्तार कर 12 फरवरी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में गरियाबंद पुलिस के साइबर सेल प्रभारी सतीश यादव, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद की टीम गोपाल कश्यप (नोडल एंटी पोचिंग टीम), चन्द्रबली ध्रुव (परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती), वन रक्षक वीरेंद्र ध्रुव, सूर्यदेव जगतवंशी, ललिता मरकाम, पामेश्वरी नेताम, पुरुषोत्तम, उदयराम यादव, अनूप जांगडे, शाहरुख खान (चालक), रोशन चंद्राकर एवं वन परिक्षेत्र रायघर ओडिशा के वन अमला का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ