NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

यह क्या हो गया है लोगों को... नाबालिक लड़के के साथ Unnatural sex की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

 


धमतरी।शहर में एक बड़ी घटना सामने आई है.... जिससे सब कोई स्तब्ध रह गए हैं। एक नाबालिक लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है


मिली जानकारी के मुताबिक पूरन नामक युवक ने एक नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की कोशिश की। यह घटना कन्या महाविद्यालय परिसर रुद्री रोड की बताई जा रही है। घटना के दौरान नाबालिग ने काफी विरोध किया, लेकिन आरोपी ने हद पार करते हुए जबरदस्ती की कोशिश की।किसी तरह बचकर निकला मासूम घर पहुँचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सुनते ही घर में परिजन गुस्से में आ गए। परिजनों ने  कोतवाली थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पूरन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना स्थल कन्या महाविद्यालय परिसर की पुष्टि हुई है, और पूरी जांच तेज़ी से जारी है।इस घटना के बाद धमतरी शहर में तरह तरह की चर्चा हो रही है।


गर्ल्स कॉलेज रुद्री रोड परिसर में एक नाबालिक लड़के के साथ 8-9 फरवरी के बीच अप्राकृतिक सेक्स का प्रयास किया गया जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है बीएस की धारा 72(2) और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

             शैलेंद्र पांडे, एएसपी धमतरी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ