मगरलोड पुलिस की कार्यवाही, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
धमतरी।थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक रिनाल्ड ट्रायबर कार में ग्राम बोरसी की ओर से अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम भेजकर शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में घेराबंदी की गई। बताए गए हुलिए एवं वाहन क्रमांक CG-05-AQ-0938 के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोककर गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी शराब का परिवहन करना पाया गया।
मौके पर ही निम्नानुसार जप्ती की गई -
▪️ 310 पौवा देशी प्लेन शराब - कीमती 24,800 रुपये
▪️ 396 पौवा देशी मसाला शराब - कीमती 47,520 रुपये
▪️1 रिनाल्ड ट्रायबर कार - कीमती 5,00,000 रुपये
इस प्रकार कुल 706 नग देशी शराब एवं प्रयुक्त वाहन सहित कुल 5,72,320 रुपये की संपत्ति जप्त की गई।
उक्त मामले में थाना मगरलोड में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों केशव दास सोनवानी 24 वर्ष पिता राजगोपाल,निवासी डांडेसरा,हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड,दुर्गेश सोनवानी 25 वर्ष पिता सोमनाथ निवासी डांडेसरा,हाॅल निवासी दुधवारा थाना मगरलोड, जिला धमतरी और ललित महानंद 24 वर्ष पिता श्यामलाल महानंद निवासी चारभाठा, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*आरोपी ललित महानंद का आपराधिक विवरण*-
(थाना मगरलोड, जिला धमतरी)
आरोपी ललित महानंद के विरुद्ध थाना मगरलोड में अब तक कुल चार आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
आरोपी पूर्व में भी गंभीर एवं विविध प्रकृति के अपराधों में संलिप्त रहा है।



0 टिप्पणियाँ