उदंती सीता नदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र का मामला, तीनों आरोपी ओड़िशा के
धमतरी।वरुण जैन उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के मार्गदर्शन में 28 फरवरी को मुखबीर के सूचना के आधार पर वन परिक्षेत्र दक्षिण उवंती, उत्तर उवंती एवं इवागांव धुरमागुडी (बफर) एवं तारंगा (बफर) के वन अमला द्वारा अवैध शिकार एवं आगजनी घटना की रोकथाम के लिए वनक्षेत्र में सघन गश्त कर रहे थे। उसी दरम्यान उदती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के अतर्गत वन परिक्षेत्र दक्षिण उदती के बजारीबाहरा बीट कक्ष क्रमांक 21 कोर क्षेत्र में अवैध शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में आग एवं फंदा लगाते हुए ओड़िशा प्रांत के 3 व्यक्ति जयलाल व. लखीराम जाति कमार उम्र 35 वर्ष, ग्राम खाडुपानी पोस्ट व थाना बोडेन, तहसील खरियार, जिला नुआपाड़ा,पनसिग व. लालसिंग जाति कमार उम्र 22 वर्ष, ग्राम चीतरआमा और रायसिग व. मधुराम, जाति कमार, उम्र 20 वर्ष, ग्राम चीतरआमा पोस्ट व थाना सीनापाली, तहसील खरियार, जिला नुआपाड़ा को मौके पर पकड़ा गया।
आरोपियों के पास से खरगोश फंदा 5, माचिस डिब्बा, कुल्हाड़ी, सुअर फंदा जप्त किया गया। तीनो आरोपियों को पन परिक्षेत्र कार्यालय वक्षिण उवंती मैनपुर में पूछताछ हेतु लाया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बजारीबाहरा बीट के कक्ष क्रमांक 21 में खरगोश फंदा, जंगली सुअर फंदा, कुल्हाड़ी नग की सहायता से वनक्षेत्र में लगाया गया था। एवं माचिस डिब्बा 02 नग की सहायता से जंगल में अवैध शिकार करने के उददेश्य से वन क्षेत्र में जगह-जगह आग लगाकर छोड़ दिये थे। तीनो आरोपी 5 बजे अवैध शिकार के लिए लगाये गये फंदा को देख वन्यप्राणी शिकार हुआ है या नहीं देख रहे थे। उसी समय वन अमला ने पकड़ लिया ।
तीनों आरोपियों द्वारा अपराध कबूल करने पर परिसर रक्षी बजारीबाहरा द्वारा अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही की गई। विवेचना अधिकारी मनोज कुमार ध्रुव सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कोयबा के द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,17 (क),27,29,30,31,39 (3) क.ख.ग. 50,51 एवं 52 के तहत आरोपी जयलाल उम्र 35 वर्ष, पनसिंग उम्र 22 वर्ष, ग्राम चीतरआमा और रायसिंग उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्यवाही ने वन परिक्षेत्र दक्षिण उदती, उत्तर उदती एवं इंदागाय धुरवागुडी (बफर) एवं तौरंगा (बफर) उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद का वन अमला शामिल रहा।




0 टिप्पणियाँ