दोपहर को इतवारी बाजार सेलून में हुई थी घटना
धमतरी। शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव पिता श्रीराम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बांसपारा धमतरी का घायल प्रिंस नेताम पिता विष्णु नेताम निवासी बांसपारा धमतरी के साथ पूर्व से रंजिश चली आ रही थी।
नवंबर 2025 में प्रिंस नेताम ने आरोपी आशीष यादव पर हंसिया से हमला किया गया था,इस मामले में प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।बाल संप्रेक्षण गृह से छूटकर आने के बाद से ही आरोपी आशीष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था।
सोमवार 9 मार्च को आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य एवं गवाहों के आधार पर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आशुतोष उर्फ आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं धारदार चाकू आरोपी से जप्त कर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा109(1) 296, 351(3)
बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में आगे की विवेचना कार्यवाही जारी है।



0 टिप्पणियाँ