पुराने रंजिश का हो सकता है मामला,जांच में जुटी पुलिस
धमतरी।शहर में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है।जिसमें एक युवक को धारदार चाकू से वार किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग गए। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।पुलिस जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सेलून सोमवार की दोपहर बाँसपारा निवासी प्रिंस ध्रुव बाल कटवाने पहुंचा।लगभग 12:40 बजे अचानक एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सेलून में खून ही खून हो गया। वही युवक खून से लथ पथ होकर अपनी घर की ओर भागने लगा इसके बाद कुछ लोगों ने खून से लथपथ युवक को अस्पताल लेकर गए...वहीं हमलावर मौके से फरार हो गए। वार करने के बाद हमलावर चाकू को सेलून में ही छोड़ भागे।दुकान संचालक प्रदीप ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है हमलावर 3-4 लोग थे। इधर घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कोतवाली थाना से कुछ की दूरी पर हुई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक के गले में और गर्दन में वार किया गया है। घायल के जेब से चाकू भी बरामद किया गया है....बताया जा रहा है कि हमलावर और घायल दोनों पड़ोसी हैं और पुरानी रंजिश के चलते वारदात का अंजाम दिया गया है।FSL की टीम भी मौके पर पहुंच गई।



0 टिप्पणियाँ