NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

T20 भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद धमतरी में जश्न का माहौल,जमकर हुई आतिशबाजी

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।ICC Men's T20 World Cup जीतने के बाद देशभर के साथ-साथ धमतरी में भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर नजर आया। शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों ने प्रोजेक्टर और बड़ी स्क्रीन के माध्यम से मैच का लाइव प्रसारण देखा। जैसे ही भारत ने जीत हासिल की वैसे ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर क्रिकेट प्रेमी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जमकर जश्न मनाया। खासकर घड़ी चौक में माहौल देखने लायक था।जहां युवाओं और क्रिकेट फैंस ने आतिशबाजी करते हुए भारत की जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए और लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। महापौर रामू रोहरा, समाजसेवी राजेश शर्मा, विजय मोटवानी, क्रिकेट प्रेमी योगेश रायचुरा सहित क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि भारत की यह जीत देश के लिए गर्व का क्षण है और इसी खुशी को मनाने के लिए सभी लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं।

धमतरी में देर रात तक जश्न का सिलसिला जारी रहा और पूरा शहर भारत की जीत के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान दिवाली और होली एक साथ दिखाई दी।जमकर आतिशबाजी की गई और मशीन से गुलाल भी उड़ाए गए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ