धमतरी। होली के दूसरे दिन कलेक्टोरेट मोड़ के पास स्थित डेयरी दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। इसमें लूट की भी शिकायत की गई है।
हेमंत डेयरी के संचालक हेमंत यदु ने कोतवाली थाना में लिखित शिकायत की है कि 5 मार्च की देर शाम 7.40 बजे दुकान के काउंटर में बैठा था उसी समय रामपुर वार्ड के चार युवक आये और पैसे की मांग करने लिए लगे। पैसे नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। एक युवक हाथ में लोहे का राड पकड़ा था जिससे मारपीट करने लगा। डर की वजह से बाहर निकलकर बगल की दुकान में छुप गया। जब सभी लोग चले गये तब दुकान आकर देखा तो सामान को अस्त व्यस्त कर दिया गया था। दुकान के गल्ला में रखे 12 हजार रूपये को भी निकाल कर ले गये। टूट फूट एवं डेयरी सामान से लगभग 6 हजार का अलग से नुकसान हुआ है।



0 टिप्पणियाँ