धमतरी। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन धमतरी महिला विंग द्वारा शहर के हिंदू अनाथालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनाथालय के 30 बच्चों के साथ रंग-गुलाल खेलकर होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों को फल, बिस्किट, कॉपी, पेन,चेस, लूडो वितरित किए गए। त्योहार के इस खास मौके पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह साफ झलक रहा था। सदस्यों ने बच्चों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेल भी खेले, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा।
महिला विंग की सदस्यों ने कहा कि त्योहार केवल रंगों का नहीं, बल्कि खुशियां बांटने का भी होता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के बीच अपनापन और स्नेह का संदेश दिया जाता है।इस अवसर पर डॉ अनंत दीक्षित, हुकुमचंद मिन्नी, विश्वेश कोटवानी, सुबोध महावर, वेंकटेश्वर साहू, योगेश गुप्ता, धनंजय सोनकर, डॉ. भूपेंद्र साहू, विजय अग्रवाल, नवीन साहू, पूजा साहू, काजल मुंजवानी, दीपमाला साहू, एकता सिंह, गीता सिन्हा, डॉ. कृति महावर, परविंदर कौर गिल, प्रीति साहू, सुषमा नंदा एवं आद्या माहवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं केयरटेकर तिलक राम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और पुनः आने का आग्रह किया। कार्यक्रम के लिए हिंदू अनाथालय न्यास के डॉ हीरा महावर का विशेष सहयोग रहा।





0 टिप्पणियाँ