धमतरी।होलिका दहन के दिन आधी रात को एक युवक ने गलियों में खड़ी गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की।जो सीसी कैमरा में कैद हो चुका है। दिख रहे वीडियो अनुसार 3-4 मार्च की दरमियानी रात लगभग 2 बजे के आसपास वह युवक अकेला गलियों में घरों के सामने खड़ी दुपहिया वाहन को गिराते जा रहा है। इस दौरान वह गंदी-गंदी गालियां भी दे रहा था। आश्चर्य की बात है कि इस दौरान कोई भी नहीं उठा, न ही पेट्रोलिंग की गाड़ी उस क्षेत्र में दिखाई दी। देखना होगा क्या कोतवाली पुलिस इस युवक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व रिसाई पारा के ही अन्य गली में दिनदहाड़े कुछ युवक कार की शीशे फोड़ते नजर आए थे। ऐसे सनकी युवकों पर लगाम लगाना आवश्यक है।



0 टिप्पणियाँ