धमतरी। थाना सिटी कोतवाली धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि हटकेशर वार्ड स्थित नागेश्वर तालाब के पास कुछ व्यक्ति ताश पत्ती से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान 5 जुआरी आम जगह पर रूपये-पैसे से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए।
*आरोपियों के कब्जे से जप्त सामान*
04 मोबाईल फोन कीमती लगभग 21,000 रुपये, 3 मोटर सायकल एवं 1 इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी कीमती लगभग 1,40,000 रुपये,नगदी रकम 7,375 रुपये तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।
जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 1,68,375 रुपये है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार जुआरियों के नाम :*
*(01)* उमेश बहीरानी, पिता स्व. लालचंद बहीरानी, उम्र 45 वर्ष, साकिन विवेकानंद नगर, धमतरी
*(02)* रविकुमार यादव, पिता गोविंद यादव, उम्र 40 वर्ष, साकिन हटकेशर दुर्गा मंदिर, धमतरी
*(03)* इंदरचंद बंगानी, पिता गंभीर बंगानी, साकिन बठेना पारा, धमतरी
*(04)* लक्ष्मण सागरवंशी, पिता तिहारूराम सागरवंशी, साकिन विवेकानंद नगर, धमतरी
*(05)* लीलाराम साहू, पिता अकालूराम साहू, उम्र 43 वर्ष, साकिन हटकेशर वार्ड, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)



0 टिप्पणियाँ