भूपेंद्र साहू
धमतरी। होली की रात सिहावा थाना क्षेत्र के सांकरा स्थित मंसाराम फ्यूल्स पेट्रोल पंप में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि देर रात एक वाहन में सवार होकर 6 से 7 युवक पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां डीजल भरवाने को लेकर विवाद करने लगे।
जानकारी के अनुसार युवकों ने कर्मचारी से नोजल छीन लिया और खुद ही वाहन में डीजल डालने लगे। कर्मचारी द्वारा मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आ गई।घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
घटना के बाद गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप संचालक ने सिहावा थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जांच में जुट गई है।



0 टिप्पणियाँ