NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: भखारा रोड में फिर हादसा, साइन बोर्ड से टकराये बाइक सवार, दो युवक गंभीर


भूपेंद्र साहू

धमतरी। भखारा रोड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात को डोमा नहर के पास एक और सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मनीष धीमर (24 वर्ष) पिता रेवाराम धीमर और दीपक साहू (22 वर्ष) निवासी रायपुर, धमतरी से रायपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान डोमा नहर के पास नशे की हालत में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी एवन कुमार और पायलट धनंजय साहू ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि भखारा रोड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ