NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

मुक्तिधाम के पास 488 ग्राम गांजा के साथ नाबालिग सहित दो लोग धरे गए


 


धमतरी।थाना सिटी कोतवाली पुलिस धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि महिमासागर वार्ड नहर पार स्थित मुक्ति धाम के पास दो युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहे हैं।सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की।पुलिस को देखते ही गांजा खरीदने आए कुछ लोग मौके से भाग गए, वहीं मौके पर मौजूद दो संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई। 

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश सोनकर (22 वर्ष) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी तथा एक विधि से संघर्षरत बालक साथ था।तलाशी लेने पर विधि से संघर्षरत बालक के पास रखे थैले से मादक पदार्थ गांजा 488 ग्राम एवं 20 नग प्लास्टिक के छोटे रेपर बरामद हुए।  आरोपी मुकेश सोनकर के पास से गांजा बिक्री की नगदी रकम 4,500 रुपये जप्त की गई।बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 24,400रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल 28,900 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।

उक्त मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में आरोपी मुकेश सोनकर के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ