NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आमदी शराब दुकान के पीछे चल रहा था जुआ...9 जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़े

 


जुआरियों के कब्जे से नगद राशि, 7 मोबाइल फोन व ताश पत्ती सहित कुल 58,100 रुपये का मशरूका जप्त, जुआ एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

धमतरी।थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर पंचायत आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति ताश पत्ती के माध्यम से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर अर्जुनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी।

दबिश के दौरान मौके पर 9 व्यक्ति आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रूपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे से नगद 23,100 रुपये, 7 नग मोबाइल फोन कीमती लगभग 35,000रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 58,100/- रुपये आंकी गई है।उक्त मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत विधिसम्मत वैधानिक कार्यवाही की गई है।


*गिरफ्तार जुआरियों के नाम*
*(01)* शेखर साहू पिता नजरू राम साहू उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम भानपुरी थाना अर्जुनी जिला धमतरी
*(02)* द्वारिका साहू पिता हिम्मत साहू उम्र 26 वर्ष निवासी आमदी
*(03)* टिमेश साहू पिता छबि लाल साहू उम्र 27 वर्ष आमदी थाना अर्जुनी
*(04)* सोमेश्वर पटेल पिता प्रेमलाल पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पेण्डरवानी थाना गुरूर जिला बालोद
*(05)* धनेश्वर चंदेल पिता गणेश चंदेल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
*(06)* टीकम महार पिता दीनदयाल महार उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी
*(07)* गोकुल राम साहू पिता सीता राम साह उम्र 36 साल निवासी ग्राम परसतराई थाना अर्जुनी
*(08)* पवन कुमार सतनामी पिता सदा सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पलारी थाना सनौद जिला बालोद
*(09)* भूपेन्द्र सेन पिता रामखिलावन उम्र 27 वर्ष निवासी रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ