NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर साहू समाज ने निकाली बाइक रैली, गूंजे जय कर्मा मां के नारे

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी। कर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिला साहू संघ धमतरी के तत्वावधान में शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरुष और युवाओं की भागीदारी से निकली इस रैली ने पूरे शहर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना दिया। रैली की शुरुआत शाम करीब 4 बजे एकलव्य खेल मैदान से हुई, जहां समाज के सभी सदस्य एकत्रित हुए। इसके बाद विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया गया और जयकारों के साथ रैली शहर भ्रमण पर निकली। बाइक रैली विंध्यवासिनी मंदिर से रामबाग, गणेश चौक, सदर बाजार, चमेली चौक, मठ मंदिर चौक, बालक चौक, घड़ी चौक होते हुए बठेना, अर्जुनी चौक से वापस घड़ी चौक से रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक, रुद्री रोड और लक्ष्मी निवास चौक से होते हुए गोकुलपुर स्थित मां कर्मा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली के दौरान समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। सभी ने भगवा और सिंदूरी रंग के वस्त्र धारण किए थे, माथे पर तिलक लगाया हुआ था तथा गेरुआ पगड़ी बांधकर हाथों में ध्वज लेकर जय कर्मा माता के जयकारे लगा रहे थे। पूरे मार्ग में जगह-जगह आतिशबाजी की गई। कर्मा चौक में मां कर्मा की आरती के पश्चात अतिथियों विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेख राम साहू, रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू ने संबोधित करते हुए लोगों को कर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष गणेश राम साहू, विपिन साहू, पूर्व अध्यक्ष दुग्ध महासंघ, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक लेखराम साहू, रंजना साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम साहू, अवनेंद्र साहू, महासचिव विजय साहू, संतराम साहू,चितरंजन साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, जनपद अध्यक्ष कुरूद गीतेश्वरी साहू, मनीषा साहू, श्यामा साहू, राजेंद्र साहू, निर्मला साहू, सुभाष साहू, दुर्गा साहू, लीलाराम साहू, लकेश्वर साहू, गोपाल साहू, रामगोपाल साहू, सुभद्रा साहू, हरिशंकर साहू, सचिव हिरेंद्र साहू, कमलेशकांत साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरुण साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष जागृति साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक सीमांत साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, धमतरी तहसील अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, ग्रामीण अध्यक्ष चिरौंजी साहू, भखारा तहसील अध्यक्ष कामता साहू, नगरी तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू तथा कुरूद तहसील अध्यक्ष कृष्णकांत साहू, रामकुमार साहू,पवन गजपाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

जिला साहू संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मा जयंती के अवसर पर शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न ब्लॉक, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य बाइक रैली और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे समाज में एकता और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।






जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान द्वारा साहू समाज को छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ