NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: कार में अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार,सीएसपी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 



दो पेटी देशी प्लेन शराब  व जायलो कार कुल कीमती 227680 रूपये जप्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल


धमतरी।अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लिमतरा मोड़ एनएच-30 ओवरब्रिज के नीचे एक जायलो कार में अवैध शराब रखकर बिक्री की जा रही है।
सूचना पर तत्काल सीएसपी के नेतृत्व में अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मौके पर एक व्यक्ति महेन्द्रा कंपनी की जायलो कार क्रमांक CG-06-L-0282 के पास मिला।पूछताछ करने पर उसने अपना नाम खिलानंद उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वर साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी धौराभांठा थाना अर्जुनी जिला धमतरी बताया।कार की तलाशी लेने पर उसके अंदर खाकी रंग के 02 कार्टून मिले।


जांच करने पर दोनों कार्टून में शीशी में भरी हुई देशी प्लेन शराब के कुल 96 पौवा पाए गए, जिसकी कीमत 7,680/- रुपये आंकी गई।आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर अर्जुनी पुलिस द्वारा 96 पौवा देशी प्लेन शराब तथा एक पुरानी जायलो कार (कीमत लगभग 2,20,000 रुपये) कुल जुमला 2,27,680 रुपये को जप्त किया।
आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना अर्जुनी में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ