NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

YHAI: होली मिलन समारोह में जमकर मस्ती की यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के सदस्यों ने

 


महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मान

धमतरी।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन धमतरी इकाई द्वारा 10 मार्च, मंगलवार को साहेब रेस्टोरेंट में होली मिलन एवं नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदस्यों ने गुलाल और फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर रंगारंग गेम्स और डांस का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का नारी सम्मान कर उन्हें सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सुषमा नंदा, डॉ. अनंत दीक्षित एवं हुकुम चंद जैन ने होली के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव सुबोध महावर, डॉ. भूपेंद्र साहू एवं योगेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन हुकुम चंद जैन, अध्यक्ष रमेश देव, उपाध्यक्ष मनीष चंद्राकर, विश्वेश कोटवानी तथा कोषाध्यक्ष व्यंकटेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में किरण सोनवानी, हुकुम चंद जैन, सुबोध महावर, मनीष चंद्राकर, विश्वेश कोटवानी, डॉ. अनंत दीक्षित, प्रकाश चन्द्र चौधरी, डॉ. कृति महावर, व्यंकटेश साहू, राजकुमारी साहू, हर्ष साहू, अभय साहू, धनंजय सोनकर, नंदिनी सोनकर, नवीन साहू, वैदिक सोनकर, योगेश गुप्ता, वैष्णवी गुप्ता, कृतिका गुप्ता, गीता सिन्हा, बी.एल. सिन्हा, काजल मुंजवानी, हेमंत डेकाटे, रमेश देव, डॉ. भूपेंद्र साहू, दीक्षा साहू, कैलाश कुकरेजा, मनोज लखवानी, प्राप्ति वाशानी, नितिन राठौड़, माधवी लता, लवली जटवार, राधेश्याम अग्रवाल, सुशील शर्मा, पलक ताम्रकार, पीहू ताम्रकार, मीना ताम्रकार, गोपाल ताम्रकार, नरेंद्र गोलछा,, परविंदर खालसा, विजय पंजाबी एवं सोना चांदवानी शामिल रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ