NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा, रेसिंग बाइक सहित दो मोटरसाइकिल में 72 पौवा देशी शराब जप्त, दो गिरफ्तार

 


देशी शराब व वाहन सहित कुल कीमती 1,23,760 रूपये जब्त

मगरलोड। थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो अलग-अलग व्यक्ति मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग टीमों का गठन कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी।


पहली टीम ने बेलरदोना रोड पुलिया के पास मथुरा नगर मगरलोड क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी डोमार सिंह अनेश्वरी पिता संतराम अनेश्वरी उम्र 35 वर्ष करेलीबडी,थाना मगरलोड को रंगे हाथों पकड़ा।उसके कब्जे नीले रंग के प्लास्टिक थैले से 30 पौवा देशी शराब कीमती 2,400रूपये, एक यामाहा एफजेडएस  मोटरसाइकिल क्र. CG-05AB 7635 कीमती 1लाख रूपये सहित कुल 1,02,400 रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



▪️वहीं दूसरी टीम ने शीतला मंदिर के सामने मगरलोड आम रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल वर्मा पिता स्व. लक्ष्मण वर्मा,उम्र 29 वर्ष साकिन चारभाठा,थाना मगरलोड,जिला धमतरी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से एक सफेद  रंग के प्लास्टिक बोरी में 42 पौवा देशी शराब कीमती 3360रूपये एवं एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्र.CG 05AS 2081 कीमती 18,000रूपये सहित कुल 21,360रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ