NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल से लग जाएगी स्कूलों में छुट्टी

 


रायपुर ।भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश रहेगा। उक्त आदेश के बाद अब बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी।


ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है।प्रदेश में कई शहरों में तापमान का पारा 42 डिग्री के ऊपर जा रहा है। कुछ स्थानों पर लू के हालात बन चुके है। इस बीच छोटे बच्चों का खासकर प्राथमिक स्तर के बच्चों को स्कूल भेजना अब पालकों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। इसी बीच आज राज्य सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। अवर सचिव स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए 20 अप्रैल से अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा।


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल माह में ही बढ़ते तापमान और भीषण लू की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में शासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ