धमतरी।भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, घर चलो अभियान” के अंतर्गत रविवार को नगर पंचायत आमदी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने सघन जनसंपर्क किया। सर्वप्रथम रंजना साहू ने उन्होंने अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किये। इस दौरान उन्होंने गांव चलो घर चलों अभियान के तहत् हितग्राहियों से मुलाकात किए एवं विभिन्न वार्डों में पहुंचकर आमजन, हितग्राहियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही लाभार्थियों से मुलाकात किए। इसके साथ साथ नगर की समस्याओं और सुझावों को सुना।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साहू ने स्वच्छता अभियान में स्वयं भाग लेकर साफ-सफाई की गतिविधियों में हिस्सा लिया और लोगों को अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। अपने उद्बोधन में रंजना साहू ने कहा कि गांव चलो, घर चलो अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और जनता की समस्याओं को समझने का सशक्त माध्यम है। स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। जब तक हम स्वयं जागरूक नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए कार्यकर्ता लगातार मैदान में सक्रिय हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल कराने में सहयोग करें।
नगर पंचायत आमदी की अध्यक्ष ज्योति साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत लगातार स्वच्छता को लेकर विभिन्न अभियान चला रही है, लेकिन जनभागीदारी के बिना यह कार्य अधूरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रीमती रंजना साहू के नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत उपाध्यक्ष कोमल यादव, पार्षद उमानंद कुंभकार, जीतेन्द्र पटेल, मण्डल महामंत्री अनिल तिवारी, ललित मानिक उपाध्यक्ष आमदी मंडल, भाजपा वरिष्ठ असरु साहू, नीलकंठ साहू, जागेश्वर साहू, बेनीराम साहू, बसंत साहू, बिसु राम पटेल, बंसी साहू, सुरेश साहू, भूषण साहू, जागेश्वर नेताम, सरिता साहू, सुनीता साहू, अंजली साहू, मुकेश पटेल, प्रशांत पटेल, कमल, सुरेंद्र पटेल, त्रिभुवन मटियारा, नारायण मटियारा, भूषण साहू, नोहर ढीमर, तुमेन्द्र ढीमर, आनद साहू, दीनदयाल साहू, गैंद साहू, विष्णु साहू, महेंद्र कोसरिया, अजय साहू, भारती साहू, देवेंद्र पटेल, संतोषी साहू, सोहन साहू, सोनउ साहू, रानी साहू, श्रवन साहू सहित बड़ी संख्या में पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ