NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाईक पेड़ से टकराई, एक की मौत... तीन नाबालिग घायल


 बाईक में 4 लोग थे सवार,सभी ग्राम बोडरा से शादी में भेंडरी जा रहे थे 

Bhupendra Sahu

धमतरी।रविवार को फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ओवरस्पीड बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक की मौत हो गई तीन घायल है। घायलों में सभी नाबालिक बच्चे हैं चारों एक ही बाइक में सवार थे।

ग्राम बोडरा शादी में चार लोग आए हुए थे।। रविवार को दोपहर बाद सभी पल्सर गाड़ी क्रमांक CG 05 AU 8838 में सभी ग्राम भेंडरी जा रहे थे। तभी गागरा पुल के पहले जैन बाड़ी के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। गाड़ी की स्पीड तेज थी इस वजह से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान, अमन साहू, खिलावन साहू एवं हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया।3 घायलों को तत्काल एकता हॉस्पिटल एवं एक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल डिकोन, सूर्यकांत और सूर्या( सभी नाबालिक) का इलाज जारी है।जिला अस्पताल में घायल भूपेंद्र साहू 23 वर्ष पिता सुखचैन ग्राम गिरौद(मेघा) की मौत हो गई।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ