NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: भारतमाला घोटाला मामले में कुरूद में ED ने दी दबिश..

 


रायपुर।भारतमाला घोटाले को लेकर सोमवार सुबह ईडी की टीम ने धमतरी जिले के कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के यहां दबिश दी। तीन गाड़ियों में 10 से ज्यादा अधिकारी चंद्राकर के घर पहुंचकर जांच किये। घर के बाहर सुरक्षा लगाई गई थी। किसी भी बाहर या घर के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

 ईडी और ईओडब्ल्यू को मिली शिकायत के अनुसार भूपेंद्र चंद्राकर पर सिर्फ अभनपुर ही नहीं बल्कि अपने करीबियों को अलग-अलग तहसीलों में भारतमाला परियोजना में करोड़ों रुपए मुआवजा दिलवाने का आरोप है। इन आरोपों की शिकायत दस्तावेजों के साथ की गई है।इसके अलावा एक जमीन कारोबारी समेत उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी ने सोमवार को छापा मारा है। 

जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय के 13 अफसरों की बड़ी टीम छापामार कार्रवाई को अंजाम दी है। इस कड़ी में एक जमीन कारोबारी के अभनपुर स्थित घर और उसके ऑफिस में छापा मारा गया है।विभागीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भूपेंद्र चंद्राकर ने अभनपुर के कायाबांधा में करोडों रुपए मुआवाजा पाया है। इसके अलावा दुर्ग तहसील, पाटन तहसील, राजनांदगांव के देवादा तहसील और मगरलोड तहसील में मुआवजा घोटाला में उनके करीबियों को करोड़ों रुपए मिलने का आरोप है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ