NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH जगतरा मंदिर के पास बारातियों से भरी बस में आग लगने से मचा हड़कंप

 


धमतरी। शादियों के सीजन के बीच सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।


मिली जानकारी के अनुसार 26 अप्रेल के रात शर्मा ट्रेवल्स (CG 07 E 1171) की बस बारातियों को लेकर कांकेर जिले के अरौद गांव से बालोद जिले के बड़गांव जा रही थी। जैसे ही बस पुरुर थाना क्षेत्र के जगतरा मंदिर के पास पहुंची, अचानक बस में आग लग गई। आग लगते ही बस में बैठे लोगों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

गनीमत रही कि समय रहते सभी बाराती बस से उतर गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में पुरूर थाना से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ