NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: किक मारते ही स्कूटी में लगी अचानक आग, लोगों की मदद से बुझाया गया

 


किसी प्रकार की जनहानि नहीं लेकिन गाड़ी को हुआ नुकसान

भूपेंद्र साहू

धमतरी।इतवारी बाजार के पास किले के श्री राम मंदिर के सामने अचानक मेस्ट्रो दुपहिया गाड़ी में आग लग गई।आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया,आग को बुझाने के लिए आसपास के लोग दौड़े,गाड़ी से धुआ निकलने लगा।लोग रेत और पानी के सहारे से बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग ज्यादा नहीं फैलने पर जल्द काबू पा लिया गया, लेकिन  गाड़ी का आधा हिस्सा जलकर खाक हो गया।


भारत साहू ग्राम भोयना निवासी ने बताया कि वह अपने माईस्ट्रो गाड़ी क्र सीजी 05 एए 5130 में सामान खरीदने धमतरी आया हुआ था।इतवारी बाजार के पास सामान खरीद कर शर्बत पीने के लिए रुका बथा।इसके बाद वह जाने के लिए गाड़ी में किक मारा तो अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और आग लग गई।इसके बाद भारत साहू ने आसपास के लोगों से मदद ली और आग को बुझाने की कोशिश की।प्रत्यक्षदर्शी सतीश यादव ने बताया कि गाड़ी को तुरंत राम मंदिर के सामने लाया गया।पास में रखे रेत से बुझाने की कोशिश की।धुआ और भी बढ़ता जा रहा था,इसके बाद किले के श्री राम मंदिर से पानी पाइप के सहारे  माईस्ट्रो गाड़ी में लगी आग को काबू में पाया गया। गाड़ी का आधा हिस्सा जल गया है। किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई है लेकिन गाड़ी मालिक को नुकसान हुआ है।


क्या कहते हैं एक्सपर्ट

गर्मी में दोपहिया वाहन (बाइक/स्कूटर) को लंबे समय तक तेज धूप में खड़ा रखना सिर्फ असुविधा ही नहीं, बल्कि कई तकनीकी नुकसान भी पहुंचा सकता है। हालांकि सीधे आग लगने के मामले नही आते हैं, लेकिन जोखिम पूरी तरह नकारा भी नहीं जा सकता। इस मामले में चंद्रशेखर ऑटोमोबाइल के संचालक होमचंद साहू ने बताया कि इस केस में किक मारते ही यदि आग लगी है तो निश्चित रूप से शॉर्ट सर्किट हुआ है। पेट्रोल हल्का लीकेज रहा होगा बॉडी से टच होने पर तुरंत आग लग गई होगी। बीच-बीच में वाहनों को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ