NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT: भट्टी में दारू की बोतल मिलना किसी जंग की फतह से कम नहीं... कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा



भूपेंद्र साहू

धमतरी। इन दिनों हॉर्मोज में ईरान और अमेरिका के बीच टकराव के चलते देश में तेल और गैस की कमी महसूस की जा रही है। लेकिन दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में अचानक शराब की कमी हो गई है जो लोगों को हजम नहीं हो रहा है।धमतरी शहर के शराब दुकानों में देसी से लेकर अंग्रेजी शराब की किल्लत है। 



जैसे ही लोगों को सूचना मिलती है कि इस भट्टी में माल उतरा है लोगों की भीड़ वहां पहुंच जाती है। एक दूसरे पर चढ़ाई कर काउंटर तक पहुंचते हैं.. मानो वह किसी जंग के लिए आगे बढ़ रहे हो.. और बोतल मिलते ही इतनी खुशी होती है कि वह फतह हासिल कर लिया हो। ऐसे में बड़ी घटना भी घट सकती है। लोग आक्रोशित रहते हैं और कुछ नशे में भी दिखाई देते हैं। शाम होते ही कोई व्यवस्था नहीं होती है। एक तरफ भट्टी में शराब की कमी है वहीं दूसरी तरफ कोचिया के पास आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। लेकिन इसके लिए लोगों को दुगुना कीमत देना पड़ रहा है। ऐसे में कालाबाजारी से इनकार नहीं किया जा सकता। कहीं यह किसी छत्तीसगढ़ के फिर से बड़े सिंडिकेट की चाल तो नहीं है.. जिसका खामियाजा आज मदिरा प्रेमी भुगत रहे हैं।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ