NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Yuva Fest 2026: चल रही व्यापक तैयारी...अन्य जिलों के भी कॉलेज स्टूडेंट होंगे शामिल.. कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता

 


धमतरी। जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराने हेतु 24 एवं 25 अप्रैल को “युवा उत्सव 2026 – इंटर कॉलेज प्रतियोगिता” का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया जाएगा। यह उत्सव युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


  कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पत्रकार वार्ता लेकर इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह का एक अलग आयोजन है। गर्मी को देखते हुए सारे इवेंट्स अंदर होंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम खुला में रखा जाएगा। इसमें धमतरी के अलावा अन्य जिलों के छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है। नई-नई प्रतिभा सामने आएंगी। पूरा इवेंट स्टूडेंट द्वारा ही ऑर्गेनाइज किया जा रहा है जिला प्रशासन सिर्फ सहयोग कर रहा है।युवा उत्सव के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें नृत्य, गायन, खेलकूद, वाद-विवाद, क्विज, चित्रकला एवं नाट्य प्रस्तुति शामिल हैं। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगे, जो युवाओं को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ने का अवसर प्रदान करेंगे।


  24 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ी संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध कलाकार आरु साहू अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही “द गोल्डन स्टार नाइट ऑर्केस्ट्रा” (राजिम) एवं रायपुर का चर्चित “आवाज क्रांति बैंड” अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

   वहीं 25 अप्रैल को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लल्लनटॉप’ के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी का प्रेरणादायक सत्र आयोजित होगा, जिसमें वे युवाओं को करियर, मीडिया एवं समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसके पश्चात बस्तर का लोकप्रिय “दायरा बैंड” अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से समापन को यादगार बनाएगा।

    कलेक्टर ने जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं से इस महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को मंच देने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।प्रेस वार्ता में DEO अभय जायसवाल,APC रघुनंदन वर्मा, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ