NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

लक्ष्मी निवास चौक से विंध्यवासिनी मंदिर-नहर नाका चौक तक 14 करोड़ से बनेगा गौरव पथ

 


धमतरी में विकास कार्यों को लेकर कलेक्टर का मैदानी निरीक्षण

धमतरी। जिले में शहरी विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बीते दिन नगर में संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समय-सीमा के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए।


निरीक्षण की शुरुआत कलेक्टर ने रुद्री चौक के समीप प्रस्तावित चौपाटी निर्माण स्थल से की। यहां उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और स्पष्ट किया कि यह स्थल शहरवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके बाद कलेक्टर ने लक्ष्मी निवास चौक से विंध्यवासिनी मंदिर नहर नाका चौक तक प्रस्तावित लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ‘गौरव पथ’ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस सड़क परियोजना को शहर की पहचान से जोड़ते हुए कहा कि निर्माण कार्य की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने कहा ताकि  आने वाले समय में शहर वासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। इस दौरान कलेक्टर ने जालमपुर वार्ड में अर्बन चैलेंज फंड से बनाए जाने वाले स्पोर्ट्स क्लब हेतु स्थल का भी निरीक्षण किया। 


इसके पश्चात कलेक्टर ने गांधी मैदान के समीप स्थित पुराने जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में प्रस्तावित ‘अर्बन चैलेंज फंड कॉम्प्लेक्स’ के स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस परियोजना को सुव्यवस्थित योजना के साथ विकसित किया जाए, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिल सके।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त  प्रिया गोयल, उपायुक्त पी.सी. सर्वा, कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ