NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

ALL PANNALE Exch लिंक और मोबाइल एप से चला रहा था आईपीएल सट्टा, आरोपी गिरफ्तार

 



धमतरी।थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की है।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खेलते एवं हार-जीत का दांव लगवाते रंगे हाथ पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ALL PANNALE Exch नामक ऑनलाइन लिंक एवं मोबाइल एप के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था। आरोपी द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग किया जा रहा था तथा मोबाइल एप के माध्यम से रुपए-पैसों का लेनदेन किया जा रहा था।जांच के दौरान आरोपी द्वारा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने एवं रकम के लेनदेन हेतु उपयोग किए गए बैंकिंग एवं यूपीआई ट्रांजेक्शन संबंधी जानकारी भी प्राप्त हुई है। 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में फोन-पे एवं यूपीआई माध्यम से कुल 49,990रुपये ट्रांसफर किए थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा संचालन में प्रयुक्त एक नग वन प्लस 11 मोबाइल फोन जप्त किया, जिसमें जियो एवं एयरटेल कंपनी के सिम कार्ड लगे हुए थे जप्त मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही ऑनलाइन सट्टेबाजी में उपयोग किए जा रहे लिंक, आईडी, पासवर्ड, यूपीआई ट्रांजेक्शन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जांच में शामिल कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी संदीप ओटवानी उर्फ जागरा पिता स्व. जोधाराम ओटवानी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंधी धर्मशाला के सामने आमापारा धमतरी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ