NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: खरेंगा में अवैध रेत उत्खनन के दौरान कंकाल निकलने से ग्रामीण आक्रोशित,पहुंचे अधिकारी

 


 ग्राम विकास समिति और ग्राम पंचायत ने कार्रवाई की मांग की 

धमतरी।जिले में रेत का खेल कभी थमने का नाम ही नहीं लेता है। आए दिन कोई न कोई विवाद बना रहता है। कभी अवैध उत्खनन तो कभी मारपीट हमले जैसी घटनाएं होती है। खरेंगा क्षेत्र में फिर से मामला सामने आया है, जहां पर खुदाई के दौरान कंकाल निकल रहे हैं। गुरुवार को मनरेगा का काम चल रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि शमशान घाट की ओर रेत निकाल रहे हैं जिसमें कंकाल भी निकल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण उस क्षेत्र में पहुंचे तो देखा कि अलग-अलग जगह कंकाल पड़े हुए थे।दो तीन ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।


ग्रामीण कैलाश महाराज,, विमलाबाई, योगेश्वरी साहू ने बताया कि यहां लगातार रेत की चोरी होती है। सीमांकन का भी विवाद है। 8 नर कंकाल अब तक मिल चुके हैं।अवैध उत्खनन तत्काल बंद होना चाहिए। दूसरे जगह की रॉयल्टी का यहां उपयोग किया जाता है। पूर्व सरपंच ने कहा कि बाहर के रेत माफिया आकर यहां पर उत्खनन कर रहे हैं। रोकने जाओ तो गाड़ी चढ़ाने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। लगातार चोरी जारी है। नर कंकाल निकलने से दहशत का माहौल है।प्लास्टर के लिए सबसे अच्छा रेत खरेंगा में ही मिलता है।


ग्राम विकास समिति के सुभाष साहू ने कहा कि यह सब रेत माफिया लोगों का खेल है।कुछ बोलो तो मार काट देंगे बोलते हैं। चंद रुपयों के लालच में लड़के काम कर रहे हैं। गुरुवार को मनरेगा का काम चल रहा था, इसी दौरान सूचना मिली तो सभी गए तो वहां पर नर कंकाल निकल रहा था। कुछ ताजा लाश भी थी।ड्रायवर गाड़ी खड़ी कर भाग गए।


 कलेक्टर से करेंगे शिकायत 

सरपंच नीलम साहू में बताया कि रेत खनन के मामले में ग्राम विकास समिति और ग्राम पंचायत की बैठक रखी गई। पहले भी मुनादी कराया गया था कि शमशान घाट की ओर से कोई भी रेत उत्खनन नहीं करेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद यहां से रेत निकासी जारी है। सभी गाड़ियां धमतरी की है लेकिन जो मजदूर है वह गांव के ही हैं। नर कंकाल भी निकलने लगा है। इसमें हम तत्काल कार्रवाई चाहते हैं कलेक्टर से इसकी शिकायत की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ