NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

NH30 में रफ्तार का कहर: बोलेरो की ठोकर से बाइक चालक पति की मौत, पत्नी गंभीर



भूपेंद्र साहू

धमतरी।रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर से नेशनल हाईवे में हुए सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। बाइक में सवार पत्नी गंभीर रूप से घायल है।जिसे जिला अस्पताल लाया गया।जहां से निजी अस्पताल ले जाया गया।

 


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अछोटा निवासी इंद्रेश निर्मलकर पिता कृष्णा निर्मलकर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 05 एक्यू 1953 में अपनी पत्नी शशी के साथ रायपुर जा रहा था। तभी बोलेरो वाहन सीजी 17 के डब्ल्यू 5844 में ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक चालक इंद्रेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। शशि निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही वरदान एंबुलेंस से शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे।घायल और मृतक को जिला अस्पताल लाया।


ज्ञात हो कि धमतरी में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। नगरी क्षेत्र में एक ही दिन में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद फिर से दूसरे दिन मंगलवार को नगरी क्षेत्र में ही एक युवक की मौत हो गई । अब यह तीसरे दिन नेशनल हाईवे में हादसा हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ