पवन निषाद
मगरलोड। मगरलोड थाना अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है। पहला घटना 20 मई बुधवार की रात्रि मेघा छिपली मार्ग पर मोटर सायकल खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई। दूसरी घटना 21 मई की सुबह लगभग 11 बजे पिकअप की चपेट में आने से बाईक चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार छिपली निवासी लोकेश्वर यादव पिता रोशन यादव उम्र 32 वर्ष जो अपने बड़े पिताजी के लड़के खेमलाल यादव पिता स्व बिरझू राम उम्र 30 वर्ष के साथ सेन्हाभाठा के राईस मिल में हमाली काम करने के लिए गया हुआ था। वापसी के समय रात तकरीबन 9.30 बजे गुप्ता राईस मिल के आगे बंद पड़ी ट्रैक्टर के पीछे में टकरा गया। बाइक लोकेश्वर यादव चला रहा था। टकराने से लोकेश्वर के मस्तिष्क, छाती पर गंभीर चोट लगी है। जिसे तत्काल ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मामले में पुलिस ने मर्ग कायम गुरूवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
दूसरी घटना 21 मई को मेघा मेन रोड में 11 बजे 7 मिनट में हुआ। बाइक चालक मेन रोड पर पैदल चल रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में गिर गया। पीछे से आ रही पिकअप रगड़ते हुए निकल गया। बाइक चालक खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल बाइक चालक को सड़क किनारे लाया थोड़ी देर बाद युवक के दम तोड़ दिया। घटना की सूचना 112 में दी। सूचना मिलते ही 112 डायल के कर्मचारी और शासकीय 108 वाहन भी पहुंच गया। शव को स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड ले गया। मृतक युवक की पहचान यशवंत निषाद पिता दौलत निषाद उम्र 24 वर्ष ग्राम अमलीडीह निवासी के रूप में हुई। घटना से परिवार में शोक की लहर है। पिकअप मेघा के हार्डवेयर संचालक का बताया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है।




0 टिप्पणियाँ