मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में रेडक्रॉस की भूमिका सराहनीय: डॉ सी आर प्रसन्ना 


धमतरी, 21 मई। जिले में  संचालित रेडकरास सोसायटी की गतिविधियों का अवलोकन करने डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, सचिव राज्यपाल धमतरी पहुंचे।  जिले में संचालित रेडक्रॉस की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन एवं समीक्षा की गई।भोपाल राव पवार शासकीय पॉलिटेक्निक, रुद्री के सभा कक्ष में रेडक्रॉस की गतिविधियों, दिव्यांग सेवा, निक्षय मित्र, अंगदान, रक्तदान, रेडक्रास सदस्यता अभियान, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा से संबंधित कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा आयोजित की गई। 


इस दौरान रेडक्रॉस के सदस्यों एवं वालंटियर्स को संबोधित करते हुए डॉ. सी. आर. प्रसन्ना ने मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में रेडक्रॉस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। धमतरी में रेडक्राॅस भवन के निर्माण हेतु जिला प्रशासन, और राज्य इकाई से सहयोग की बात पर ज़ोर दिया।उन्होंने रेडक्रॉस वालंटियर्स द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।

उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य अमित मिश्रा,  डिप्टी कलेक्टर सह रेडक्राॅस जिला प्रभारी बी इक्का,रेडक्रॉस चेयरमेन प्राप्ति वशानी , वॉईस चेयरमेन शिवा प्रधान  जिला प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य गुरुशरण साहू, खोमान लाल साहू, आजीवन सदस्य चन्द्रकांत गजपाल, टिक्की निर्मलकर,जिला संगठक आकाश गिरी गोस्वामी, सहायक जिला संगठक मनोज कुमार  साहू, पॉलिटेक्निक कॉलेज रेडक्रॉस प्रभारी डॉली डडसेना, एस के गजेंद्र, डी के मरकाम, प्रियंका भगत, यशवंत सिदार एवं महाविद्यालयीन  यूथ रेडक्राॅस  के  स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।