सिहावा चौक के पहले संजय आर्ट्स के पास की घटना
![]() |
| घायल सैनिक |
धमतरी। शहर में रात्रि गश्त के दौरान बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 बजे गश्त पॉइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में प्रधान आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे रायपुर रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे रात्रि गश्त में थे। गश्त कर सिहावा चौक पहुंचे ही रहे थे कि संजय आर्ट्स के पास एक तेज रफ्तार पिकअप CG05 AV 0232 (हिन्द ट्रांसपोर्ट) ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। बाइक दिलीप पांडे चला रहा था। पिकअप चालक 100 मीटर से अधिक दूर घसीटते हुए उनकी बाइक को ले गया। जिसमें प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल नगर सैनिक को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को पकड़ लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिसकर्मियों और परिचितों ने प्रधान आरक्षक विजय बैरागी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।






0 टिप्पणियाँ