NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

युवक का फिर हाई वोल्टेज ड्रामा.. 60 फीट ऊपर हाई टेंशन टावर में चढ़ा, ढाई घंटे के बाद मुश्किल से उतारा गया

 


 23 मई को वह युवक ऐसे ड्रामा करते हुए और चढ़ा था

ग्रामीणों की भीड़


भूपेंद्र साहू

धमतरी।भेंड्रा में एक बार फिर टावर में चढ़कर युवक  हाई वोल्टेज ड्रामा किया। करीब ढाई घंटे बाद युवक को टावर से उतारा गया।युवक का पारिवारिक विवाद के चलते टावर में चढ़ गया।पिछले महिने पहले और इसी टावर में चढ़ा था।इस बार फिर युवक के टावर में चढ़ने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।मौके और ग्रामीणों की भारी भरकम भीड़ लग गई थी।मौके पर भखारा पुलिस पहुंची।


धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेंड्रा में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव का युवक यादराम साहू हाइवोल्टेज ट्रांसमिशन टावर में लगभग 60 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया।ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पुलिस पहुंची और युवक को नीचे उतारने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है युवक लगभग 5 बजे से टावर में चढ़ा हुआ था।ग्रामीणों की बात को भी नहीं मान रहा था। साथ ही टावर के नीचे ग्रामीणों के द्वारा नीचे उतारते  के लिए युवक को आवाज दिया गया।ग्रामीणों की भारी भीड़ भी लगी हुई थी। बड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार युवक को सकुशल उतारा गया तब लोगों ने राहत की सांस ली। उतारने के बाद भखारा पुलिस उसे थाना ले गई।


जानकारी के मुताबिक युवक का नाम यादराम साहू है। युवक शादीशुदा है उसके बाद गांव की ही एक लड़की से और विवाह कर लिया। कुछ महिने से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनके बीच अक्सर झगडे होते रहते है।इसी सिलसिले में वह 23 मई को टावर में चढ़ गया था इसके बाद बड़े मुश्किल से उसे उतारा गया था। अब फिर से वह नाटक करने लगा।


इस संबंध में ग्राम पंचायत सरपंच हीरेन्द्र मंडावी ने बताया कि लगभग 5 बजे याद राम साहू टावर में चढ़ गया था। ऊपर से गाली-गलौज कर रहा था।पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने लगभग ढाई घंटे बाद उतार कर उसे अपने साथ ले गई है। इस दौरान गांव वाले परेशान होते रहे। पिछली बार भी यह चढ़ गया था।

भखारा थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि युवक को टावर से सकुशल उतार लिया गया है। उसके ऊपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ