NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

BJP: बढ़ता भारत-बदलता भारत थीम पर मोदी सरकार की 12 वर्ष के विकास कार्यों पर प्रगति पथ यात्रा

 


 अटल परिसर, बायपास, नवीन रेलवे स्टेशन,भारतमाला मार्ग का अवलोकन

धमतरी।।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बढ़ता भारत- बदलता भारत थीम पर भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा शनिवार को प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा धमतरी जिले में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


प्रगति पथ यात्रा का शुभारंभ संबलपुर बाईपास अटल परिसर से हुआ। सर्वप्रथम सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को पुष्प अर्पित किया।आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास, सुशासन एवं सेवा कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान धमतरी जिले के प्रमुख विकास कार्यों का अवलोकन किया गया। इनमें अटल परिसर, धमतरी बायपास, धमतरी का नवीन रेलवे स्टेशन, भारतमाला परियोजना के अंतर्गत धमतरी इंटरचेंज-करेगांव मार्ग तथा गंगरेल स्थित बरदीहा लेक व्यू कॉटेज प्रमुख रूप से शामिल रहा। पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल देश के विकास, आत्मनिर्भरता, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए याद किया जाएगा। इसी उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।


कार्यक्रम संयोजक पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि इन परियोजनाओं ने जिले के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम 12 वर्ष के कार्यकाल को प्रगति पथ के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस यात्रा में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस,पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष नेहरु निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, शशि पवार, जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित, राकेश साहू, प्रगति पथ यात्रा संयोजक पं. राजेश शर्मा, सहसंयोजक पुष्पेन्द्र साहू, पवन गजपाल, रवि दुबे, कविन्द्र जैन, रोहिताष मिश्रा, पार्षद मेघराज ठाकुर, पिंटू यादव, नम्रता माला पवार, आशा लोधी,लक्ष्मण साहू, धनीराम सोनकर, विजय साहू, बीथिका विश्वास, प्रियंका सिन्हा, उमेश साहू, शुभांक मिश्रा, हेमलता शर्मा, रितिका यादव, नील पटेल, केशव साहू, राजीव सिन्हा, महावीर चोपड़ा, प्रकाश शर्मा, महेंद्र खंडेलवाल, विकास शर्मा, लकी डागा, भूषण शार्दुल, कृष्णा हिरवानी,गौरव मगर, नरेंद्र जयसवाल, सुशीला तिवारी, रेखा शांडिल्य, ननकू महाराज, विशाल त्रिवेदी, नीतू त्रिवेदी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ