NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पूर्व CM भूपेश बघेल का लोहरसी बाईपास में हुआ स्वागत..सरकार पर कसा तंज

 


धमतरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान जाते वक्त थोड़ी देर के लिए रुके।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी ग्रामीण के नेतृत्व में लोहरसी बाईपास में उनका  स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान खाद, बीज, यूरिया एवं डीएपी की कमी से जूझ रहे हैं। खेती-किसानी के इस महत्वपूर्ण समय में किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बिजली संकट तथा आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।


भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने चाहिए। केवल हाई लेवल बैठकों और बड़े-बड़े दावों से किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों, मजदूरों, युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर संघर्ष करता रहेगा सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , मोहन लालवानी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना , ब्लॉक कांग्रेस धमतरी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव , अरविंद दोषी प्रभारी महामंत्री ,  NSUI जिला अध्यक्ष राजा देवांगन , विशु देवांगन उप नेताप्रतिपक्ष,  किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरनारायण साहू , सुर्या प्रभा चेटियार , धर्मेंद्र पटेल कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, होमेश्वर साहू, हरीश चंद्राकर, रंजीत साहू, एमन साहू, बंटी मरकाम, वातांजलि गोस्वामी, यस राजपूत, संजू साहू, मुकेश साहू, ओंकार सोनवानी, योगेश्वर साहू, लक्ष्मीनारायण साहू , उमा भागी ध्रुव , यसवंत साहू , संतन साहू , कृष्ण कुमार साहू , नंदकुमार ध्रुव,  देवीचरण साहू , माखन साहू, कुंवर सिंह ध्रुव, उदय कृष्णा साहू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ